Patiala MC Elections 2017: List of BJP candidates

December 3, 2017 - PatialaPolitics

भाजपा ने की पटियाला नगर निगम में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी
चंडीगढ़, 3 दिसंबर ( ): भारतीय जनता पार्टी पंजाब की प्रदेश चुनाव समिति की एक बैठक आज देर शाम भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की अध्यक्षता में हुई, जिसमेंं सबसे पहले पटियाला पर विचार किया गया व पटियाला नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, महामंत्री संगठन दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजिन्द्र भंडारी, कमल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत ङ्क्षसह ग्रेवाल, महासचिव केवल कुमार, जीवन गुप्ता, सचिव विनीत जोशी व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोना जयसवाल मौजूद थी। 
प्रदेश चुनाव समिति के निर्णय की जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने बताया कि पटियाला नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा द्वारा अपने हिस्से के 18 वार्डों में से 14 वार्डों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है, जिसमें वार्ड नंबर 1 से राज कुमारी, वार्ड नंबर 6 से नीरज शर्मा, वार्ड 10 से अरूण दीप शैली, वार्ड नंबर 19 से मधू फुल्लारा, वार्ड नंबर 22 से मनप्रीत कौर, वार्ड नंबर 27 से पायल मोदगिल, वार्ड नंबर 28 से हरिन्द्र कोहली, वार्ड नंबर 32 से जगदीश राय चौधरी, वार्ड नंबर 33 से किरण शर्मा, वार्ड नंबर 39 से शिंदर कौर, वार्ड नंबर 40 से राजकुमार गिल, वार्ड नंबर 41 से सीमा शर्मा, वार्ड नंबर 43 से मंजू बाला, वार्ड नंबर 45 से लता अग्रवाल वार्ड नंबर 49 से सपना जिंदल को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। जोशी ने बताया कि बाकी बचे वार्ड नंबर 7,44 व 47 में प्रत्याशियों की सूची कल जारी की जाएगी।

ਪਟਿਆਲਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀ ਦੂਜੀ ਸੂਚੀ ਵਿਚ ਉਮੀਦਵਾਰ -ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 32 ਤੋਂ ਸੁਸ਼ੀਲ ਨਈਅਰਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 44 ਤੋਂ ਸੰਨੀ ਹਿਗੋਣਾਂਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਐਲਾਨਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।